फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness was created about the ill-effects of ragging through a short film

Kurukshetra News: लघु फिल्म के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों के बारे किया सचेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about the ill-effects of ragging through a short film
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में एंटी रैगिंग समिति के तत्वावधान में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रैगिंग के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन का सफल संचालन एंटी रैगिंग समिति की संयोजक प्रो. ललिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीए और बीकॉम के लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे। फिल्म के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों और इससे बचाव के तरीकों को समझाया गया। उन्हें रैंगिग करने पर मिलने वाली सजा के प्रावधान के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रो. रवि कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रैगिंग के विरुद्ध खड़े होने और एक सकारात्मक, सहयोगी शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed