फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness campaign launched on International Day Against Child Labour.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched on International Day Against Child Labour.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस पर शुक्रवार को एमडीडी ऑफ इंडिया ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य बाल मजदूरी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को शिक्षा व अधिकारों के लिए प्रेरित करना था। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट अमन कुमार मुख्यातिथि थे। उन्होंने बाल मजदूरी को समाज के विकास में बड़ी बाधा बताया। अमन कुमार ने सभी से बच्चों को शिक्षा से जोडऩे और इसके विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे। रैली, पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण जैसे जागरूकता अभियान भी चलाए गए। एमडीडी ऑफ इंडिया की जिला संयोजक रितु रानी ने बाल मजदूरी मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। इस अवसर पर एमडीडी ऑफ इंडिया की स्पोर्ट पर्सन अंजू, सीएसडब्ल्यू प्रवीण कुमार, एकता, नीलम, लक्षिका और राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed