{"_id":"5ec9736a8ebc3e90385478e4","slug":"attack-on-farmer-life-save-with-the-help-of-villegers-kurukshetra-news-knl318571190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर हमला, ग्रामीणों की मदद से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर हमला, ग्रामीणों की मदद से बची जान
विज्ञापन
झांसा गांव के एक किसान पर करीब 12 लोगों ने हमला किया। इस दौरान सरपंच पति और अन्य ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और 4 आरोपियों को मौके पर दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना में दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, जबकि पंचायतों का दौर जारी था।
तेजपाल दहिया वासी झांसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मारकंडा नदी के किनारे जमीन पट्टे पर लेकर खेती करता है। शुक्रवार दोपहर जब उनके खेत में टमाटर की फसल की तोड़ने के लिए पत्नी सहित अन्य कई महिलाएं खेत में कार्य पर लगा रखी थी। तभी अचानक करीब 15 से 16 युवक खेत में आ धमके, जिनके हाथों में भिंडे, हॉकी तथा कुल्हाड़ी आदि हथियार थे। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उसने खेत में बने मकान के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन लोहे का दरवाजा होने की वजह से नहीं टूटा। वहां मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर सरपंच पति पुनीत मल ग्रामीणों सहित मौके पर पहुंचे। उन्हें देख हमलावर मौके से भागने लगे तो ग्रामीणों ने चार हमलावरों को दबोच लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर अभी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। मामले को निपटान के लिए पंचायतों का दौर जारी था। झांसा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि दोनों पार्टियों ने मामले को पंचायती तौर पर निपटाने के लिए समय मांगा है। अगर पंचायत में समझौता नहीं होता तो मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।