फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   At the end of the International Gita Mahotsav, 75 pilgrimages of 48 Kos will be illuminated by five lakh lamps today.

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन पर आज पांच लाख दीपों से जगमगाएंगे 48 कोस के 75 तीर्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
At the end of the International Gita Mahotsav, 75 pilgrimages of 48 Kos will be illuminated by five lakh lamps today.
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के अंतिम दिन आज 48 कोस के 75 तीर्थ स्थलों पर करीब पांच लाख दीपक एक साथ जगमगाएंगे। महोत्सव में दूसरी बार ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर अयोध्या की तर्ज पर लाखों दीप रोशन किए जाएंगे। इन दीपों की रोशनी से ब्रह्मसरोवर के पावन तट सहित सभी तीर्थ जगमगा उठेंगे। वाराणसी दौरे के कारण पहली बार ऐसा होगा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस दीपोत्सव में शामिल नहीं होंगे। वहीं इस बार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी धर्मनगरी पहुंच दीपदान की परंपरा को निभाएंगे।
विज्ञापन

इन दीपों की रोशनी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचेगी। सभी दीप शहर की समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही रोशन किए जाएंगे। इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। इस टीम ने ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर सहित 75 तीर्थों पर लाखों दीप जलाने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। दीपदान से पहले सुबह 12 बजे गीता की वाणी विश्व भर में गूंजेगी। पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित वैश्विक गीता पाठ से विदेश ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे और प्रदेश भर में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी भी ऑनलाइन हिस्सा लेंगे। वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक साथ 1800 विद्यार्थी गीता श्लोकों का उच्चारण करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
दीपोत्सव में इन संस्थाओं का रहेगा सहयोग
भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, वात्सल्य वाटिका, जिओ गीता, सनातन धर्म गोशाला, सैनी समाज सभा, मानवतावादी संस्थान, राई धर्मशाला, श्री स्थाणु सेवा मंडल, श्री थानेश्वर मंदिर, वेद पाठशाला, बैरागी धर्मशाला, गुरु रविदास सभा, धानक समाज, कश्यप धर्मशाला, प्रजापति धर्मशाला, पूर्वांचल महासभा भी दीपदान में सहयोग देगी। वहीं वैश्य धर्म महासभा, अग्रवाल महासभा, जयराम विद्यापीठ, गायत्री परिवार, डोनर्स फाउंडेशन, सर्वे भवंतु, पांचाल धर्मशाला, चैतन्य परिवार, गुर्जर धर्मशाला, राधा-कृष्ण सेवा परिवार, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, ब्राह्मण धर्मशाला, प्रेरणा संस्था भी दीपदान में सहयोग करेंगी। इसके अलावा मुल्तान सभा, इस्कॉन, ब्रह्मपुरी आश्रम, अग्रवाल वैश्य, पाल गडरिया समाज, वेद पाठशाला सहित अन्य संस्थाओं ने स्वेच्छा से दीपोत्सव में प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विश्व भर में आज गूंजेगी गीता वाणी, वैश्विक गीता पाठ से जुड़ेंगे विदेशी
समापन अवसर आज दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ में देश ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी गीता के श्लोक गुंजायमान होंगे। धर्मनगरी में वैश्विक गीता पाठ का मुख्य कार्यक्रम होगा और हर जिले से ऑनलाइन स्कूली विद्यार्थी जुड़ेंगे। इसके साथ ही विदेशों में भी वैश्विक गीता की गूंज सुनाई देगी। गीता पाठ में प्रमुख रूप से ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, कनाडा व यूके सहित कई अन्य देशों के नागरिक जुड़ेंगे। वैश्विक गीता पाठ में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। प्रदेश के हर जिले से 50 स्कूल हिस्सा लेंगे। गीता पाठ के साथ स्कूली स्तर पर निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 55 हजार स्कूली विद्यार्थियों द्वारा यह पाठ अपने-अपने घरों या विद्यालयों से ऑनलाइन किया जाना है, जिसकी प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार 21 जिलों में यह कार्यक्रम कराया जाएगा, प्रत्येक जिले से 50 विद्यालय चुने गए हैं। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में वैश्विक गीता पाठ के लिए सभी विद्यार्थी एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed