अधेड़ को आशिकी करना पड़ा महंगा, धरा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में 60 वर्षीय एक अधेड़ आशिकी के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल उसे पता नहीं था कि जिस महिला के साथ वह फोन पर आशिकी फरमा रहा है, वह एक पुलिसकर्मी है। हुआ ऐसे कि एक मामले की जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मी से गलती से इस एक फोन नंबर पर मिस कॉल लग गई। इसके बाद से उस नंबर से महिला पुलिस कर्मी को फोन आने शुरू हो गए और वह व्यक्ति कर्मचारी को लगातार परेशान करने लगा। वह अपने आप को रिटायर्ड फौजी बताता था और महिला से अश्लील बातें करता था। इससे परेशान होकर महिला पुलिस कर्मचारी ने इसका आशिकी का भूत उतारने की ठान ली।
बुधवार जब उस व्यक्ति ने महिला को फोन किया तो उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है और गिफ्ट देना चाहता है। वहीं महिला पुलिस कर्मचारी को यह मौका अच्छा लगा। उसने अगले दिन उसे मिलने के लिए पिहोवा चौक पर बुला लिया और पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ने की योजना बना ली। वीरवार सुबह जब महिला ने उससे बात की तो उसने बताया कि वह स्कूटी पर पिहोवा चौक के पास खड़ा है तो महिला कर्मी ने पुलिस को अलर्ट कर उसे पकड़ने के लिए वहां भेज दिया, लेकिन काफी देर तलाश करने पर कोई ऐसा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया तो महिला कर्मचारी ने उसे फोन किया।
जैसे ही स्कूटी पर सवार एक अधेड़ ने जेब से फोन निकाला तो पुलिस कर्मियों ने उसे वहीं दबोच लिया। इससे अधेड़ के होश फाख्ता हो गए और वह पुलिस कर्मचारी उसे पकड़ कर थाने ले गए, जहां पर काफी मिन्नतें करने के बाद महिला पुलिस कर्मी ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।