फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Appointment letters distributed to 40 participants in the employment fair

Kurukshetra News: रोजगार मेले में 40 प्रतिभागियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to 40 participants in the employment fair
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम पॉलटैक्रिल कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए ही रोजगार मेले जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 40 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इस प्रकार के मेले से युवाओं को विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिले हैं और युवा पीढ़ी इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरित भी होती है।
विज्ञापन


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक मुंजाल मंगलवार को भगवान परशुराम पॉलिटेक्निक कॉलेज में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत आयोजित एक रोजगार मेले में बोल रहे थे। इससे पहले जिला परिषद के सीईओ अशोक कुमार मुंजाल, जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने विधिवत रूप से रोजगार मेले का शुभारंभ किया। सीईओ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजना के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सरकार की योजना के अनुसार बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निजी फैक्टरियों में भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed