{"_id":"683a08b2ac5cc9d43908eaea","slug":"apply-for-msc-organic-chemistry-msc-physical-chemistry-in-ku-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136472-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में एमएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएससी फिजिकल केमिस्ट्री के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में एमएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएससी फिजिकल केमिस्ट्री के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 मई से जारी है। रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम में 120 सीटों पर दाखिला के लिए इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एमएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएससी फिजिकल केमिस्ट्री व एमएससी इन ऑर्गेनिक प्रोग्राम में दाखिले के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीपी दुबे ने बताया कि विभाग की एमएससी रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम में 120 छात्र हर वर्ष दाखिला लेते हैं। एमएससी रसायन शास्त्र के प्रथम और द्वितीय वर्ष में मिलाकर छात्रों की संख्या 240 रहती है।
उन्होंने बताया कि विभाग में एमएससी ऑर्गेनिक, एमएससी फिजिकल व एमएससी इनऑर्गेनिक विषयों पर एमएससी करवाई जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र सीएसआईआर-यूजीसी-नेट, गेट परीक्षा पास करते हैं। कॉमनवेल्थ, फुलब्राइट, इन्सा-रॉयल सोसाइटी और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप पर कई शिक्षक विदेशों में भ्रमण कर चुके हैं। रसायन शास्त्र विभाग का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है और छात्रों को फार्मास्यूटिकल्स, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, एनपीएल और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी मिल रही है। कई छात्र स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना रहे हैं। विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। इससे संबंधित जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।