{"_id":"688fdab4aa2b59c1e10e5cc4","slug":"application-process-for-pg-courses-is-complete-now-focus-is-on-merit-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139947-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीजी कोर्सों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब मेरिट पर छात्रों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीजी कोर्सों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब मेरिट पर छात्रों की नजर
Mon, 04 Aug 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिएआवेदन प्रक्रिया तीन अगस्त को पूरी हो चुकी है। इन कोर्सों में खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 जुलाई को दोबारा पोर्टल खोला था।
अभ्यर्थियों ने इस मौके का लाभ उठाते हुए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। अब सभी की निगाहें पांच अगस्त को जारी होने वाली प्रथम मेरिट सूची पर टिकी हैं।
जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सूची में आएगा, वे छह अगस्त तक फीस जमा कर सकते हैं। समय पर फीस न भरने वालों का दाखिला निरस्त माना जाएगा। यदि कुछ सीटें शेष रहती हैं, तो सात अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि जिन छात्रों ने आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथियों पर मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य चेक करें।
अभ्यर्थी दस्तावेज और फीस भरने की प्रक्रिया में कोई देरी न करें ताकि दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। संवाद