{"_id":"6431d46986bd19602504fc84","slug":"ansh-in-mens-category-varsha-best-athlete-in-womens-category-kurukshetra-news-c-18-1-85894-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुरूष वर्ग में अंश, महिला में वर्षा बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुरूष वर्ग में अंश, महिला में वर्षा बेस्ट एथलीट
Sun, 09 Apr 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिनों से चल रही 59वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन हो गया। बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग का खिताब अंबाला के एसए जैन कॉलेज के अंश ने जीता। वहीं बेस्ट एथलीट महिला वर्ग का खिताब पानीपत के आर्या कॉलेज की वर्षा ने अपने नाम करने में कामयाब रही।
मुख्य अतिथि प्रो. शुचिस्मिता ने कहा कि केयू खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। केयू ने देश को 16 अर्जुन अवार्डी छह द्रोणाचार्य अवार्डी एक तेंजिन्ग नॉर्गे अवार्डी और एक ध्यानचन्द अवार्डी प्रदान किए हैं। साथ ही विश्वविद्यालय वर्ष 1966-67 में माका ट्रॉफी का विजेता रहा और अभी हाल ही में मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में तीसरा स्थान केयू ने प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में शूटिंग रेंज और स्पोर्ट्स हॉस्टल बन कर तैयार हो चुके हैं। करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण हो रहा है, जोकि इस सत्र में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
केयू के खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि तीन दिनों तक चली एथलेटिक मीट में करीब 500खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक मीट के दौरान 200 मीटर 800 मीटर 10000 मीटर 110 मीटर हर्डल्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।