फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another patient found, dengue reaches last year's record level of 263

Kurukshetra News: एक और मिला मरीज, पिछले साल के रिकॉर्ड स्तर 263 पर पहुंचा डेंगू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Another patient found, dengue reaches last year's record level of 263
कुरुक्षेत्र। शहर में फॉगिंग करता कर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू ने पिछले साल के आंकड़े को छू लिया है। रविवार को रिपोर्ट में डेंगू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला। इसके साथ ही डेंगू ने पिछले साल के 263 आंकड़े की बराबरी कर ली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत वर्ष डेंगू के कुल 263 मामले सामने आए थे। इस आंकड़े के साथ डेंगू सात साल में अपने अधिकतम स्तर पर था। इस स्तर पर डेंगू के पहुंचने पर विभाग ने बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया था, क्याेंकि बाढ़ से गांवों के साथ शहर में पानी जमा हो गया था। इससे डेंगू के लारवा और मच्छर की आबादी को पनपने का उचित माहौल मिल गया। इसलिए विभाग ने इस साल जनवरी की शुरुआत में ही अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन

अभी तक विभाग का अभियान जारी है। विभाग दावा भी कर रहा है कि डेंगू के मामले मिलने तक अभियान जारी रहेगा। रविवार को टीम ने सेक्टर-तीन, चार, कैलाश नगर, ज्योति नगर, एकता विहार, लाडवा के वार्ड-दो, पांच व छह से डेंगू संदिग्ध 20 लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इन सैंपल को जांच के लिए सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक भेजा गया, जबकि एक दिन पहले लिए गए 40 सैंपल की जांच में डेंगू का एक नया मरीज मिला। अभी तक 3,199 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच कर 263 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन




4,222 जगह से मिल चुका लारवा
विभाग की टीमें रक्त पट्टिका बनाने के साथ चुनरी अभियान भी चला रही हैं। टीमों ने रविवार को 2,566 घरों से एक समेत 10,325 कंटेनरों से कुल दो स्थानों पर लारवा को नष्ट किया। साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर एक व्यक्ति को नोटिस दिया गया। अब तक विभाग कुल 14,40,110 घरों समेत 52,21,395 कंटेनरों की जांच में 2,078 घरों समेत कुल 4,222 जगह से मच्छर का लारवा बरामद किया। दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,229 लोगों को नोटिस थमा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलने से ज्यादा रिकवर हो रहे मरीज : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब डेंगू का प्रकोप गिरावट की ओर है। मरीज कम मिल रहे हैं और जल्द रिकवर हो रहे हैं। कुल 263 पॉजिटिव में से 253 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 11 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से आठ को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed