फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Annual festival Prabhanjan was celebrated with great pomp in Shrimad Bhagwat Geeta Vidyalaya.

Kurukshetra News: श्रीमद्भागवतगीता विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव प्रभंजन

Sat, 22 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Annual festival Prabhanjan was celebrated with great pomp in Shrimad Bhagwat Geeta Vidyalaya.
कुरुक्षेत्र। वा​र्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवतगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में प्रभंजन वार्षिकोत्सव-2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में हुए इस वार्षिकोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक समृद्धि का सुंदर संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, मुख्य वक्ता एवं महामंत्री संपूर्ण सिंह और विद्यालय के पूर्व छात्र व सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू रहे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध उद्योगपति और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


प्राचार्य अनिल मदान ने विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों को प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम महाराज ने अपने आशीर्वचन से छात्रों को प्रेरित किया। पूर्व प्राचार्य दीनानाथ बत्रा और पूर्व छात्र परिषद की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर किंतु मेधावी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने का महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ किया गया है। राहुल दीवान, डॉ. सुधीर, दिनेश बत्रा और अभिषेक गुप्ता की ओर से प्रत्येक चयनित छात्र पर लगभग डेढ़ लाख रुपये वार्षिक व्यय वहन किया जा रहा है। हर वर्ष पांच नए छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के नियमित दानदाता नीरज बंसल के भाई सुशील बंसल का सम्मान किया गया। विद्यालय की ओर से इस वर्ष विद्या भारती के मार्गदर्शन में पांच संस्कार केंद्र चलाए जा रहे हैं जिनमें लगभग 100 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनके शिक्षक एवं अन्य व्यय का वहन विद्यालय स्वयं करता है। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गीता विद्यालय संस्कारयुक्त शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया और विद्या भारती के विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि वे अपनी सफलता का श्रेय गीता विद्यालय की शिक्षा और संस्कारों को देते हैं। उन्होंने छात्रों को 500 पुस्तकों के अध्ययन का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता संपूर्ण सिंह ने विद्या भारती के राष्ट्रीय स्वरूप और उसके विशेष शैक्षिक मॉडल पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ ने कहा कि विद्यालय केवल अंक नहीं बल्कि छात्र का चरित्र, कौशल और जीवन-मूल्यों का निर्माण करता है। छात्रों की ओर से प्रस्तुत योग, व्यायाम, सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, सदस्य अशोक रोशा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। वार्षिक उत्सव में गणेश वंदना पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed