कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेरियां में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्राचार्या नवदीप कौर ने बताया कि ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। स्किट कंपटीशन, डिबेट, कविता वाचन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की टीम ने पहला स्थान रहा। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाखली का प्रवेश प्रथम रहा।
इवेंट इंचार्ज व खंड संयोजक कानूनी साक्षरता नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 40 राजकीय व निजी स्कूलों के 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 10 विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में एसआईएस अकादमी की विधि प्रथम रही। पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में स्योंसर स्कूल का आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में कुलविंदर व निबंध लेखन में हुसनप्रीत एस आई एस एकेडमी पहले स्थान पर रहा। खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा वीरेंद्र गर्ग ने सभी प्रतिभागियों सफल आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।