फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Angered by the comment, BJP workers got angry and burnt the effigy of Delhi Chief Minister and Arvind Kejriwal.

Kurukshetra News: टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ता भड़के, फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Angered by the comment, BJP workers got angry and burnt the effigy of Delhi Chief Minister and Arvind Kejriwal.
कुरुक्षेत्र। पुतला जलाकर रोष जाहिर करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यमुना के दूषित पानी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर जमकर रोष जाहिर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाए और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कड़ा रोष जाहिर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं, जिनमें वहां भाजपा की सरकार आनी तय है, जिससे अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी की सत्ता जाती दिखाई देने लगी है। ऐसे में केजरीवाल ने यमुना के दूषित पानी को लेकर हरियाणा प्रदेश व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर इसे जहरीला बना दिए जाने का बयान दिया है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने केजरीवाल की असलियत आ चुकी है और अब वहां की जनता उनसे किनारा कर चुकी है। यह देख केजरीवाल इस तरह के आधारहीन बयान देने लगे हैं, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता सहन नहीं कर सकते। इस प्रदर्शन के दौरान जयभगवान शर्मा, रामपाल पाली, विजय लक्ष्मी, पुनीत मल, राजेश, गुरदत्त सैनी, रोशन बेदी, अनिल वर्मा, चांद दत्ता व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed