फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ancient Saraswati bridge will be developed as heritage site: Dhumman

प्राचीन सरस्वती पुल को किया जाएगा हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित : धुम्मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ancient Saraswati bridge will be developed as heritage site: Dhumman
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर ऐतिहासिक सरस्वती पुल को हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक और प्राचीन सरस्वती पुल दो हजार वर्ष पुराना है। इस स्थल का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। उक्त शब्द हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने मंगलवार को झांसा रोड पर स्थित ऐतिहासिक प्राचीन सरस्वती पुल के जीर्णोद्धार के कार्य के उद्घाटन समारोह में कहे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, मां भद्रकाली मंदिर के संचालक डॉ. सतपाल शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरविंद कौशिक, कार्यकारी अभियंता मनीष बब्बर ने विधिवत रूप से सरस्वती घाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजना है कि सरस्वती नदी के किनारे तीर्थ व पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए और उन सभी प्राचीन स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए, ताकि हरियाणा में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सके। प्राचीन घाट का जीर्णोद्धार करके 50 फीट चौड़ा किया जाएगा और इस कार्य पर धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से सात लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस घाट के साथ ही प्राचीन सरस्वती पुल है। इस पुल का सरस्वती शोध केंद्र केयू डॉ. एआर चौधरी व उनकी टीम की ओर से टेंडरिंग का कार्य किया गया। जिससे तथ्य सामने आया है कि यह प्राचीन पुल लगभग दो हजार वर्ष पुराना है, इसलिए इस पुल को भी हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि दूर दराज से आने वाले पर्यटक इस स्थल का अवलोकन कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed