फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anand Mahotsav celebrated in Maa Bhadrakali Temple

Kurukshetra News: मां भद्रकाली मंदिर में मनाया आनंद महोत्सव

Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahotsav celebrated in Maa Bhadrakali Temple
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में झांकी के तहत वि​भिन्न रूप दिखाते कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की गई। इस दाैरान मंदिरों में उमड़े भक्तों ने माथा टेककर परिवार और विश्व के मंगल की कामना की। प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में आनंद महोत्सव के रूप में नवरात्र की शुरुआत हुई। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही आसपास तथा दूर-दराज के श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मां के दरबार में पहुंचने लगे। लंबी कतारों में लगे भक्तों ने मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पहुंचकर शीश नवाया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा भंडारा भी चलता रहा। इस दाैरान कलाकारों ने विभिन्न रूपों में झांकियां भी दिखाई।
विज्ञापन

मान्यता है कि मां भद्रकाली के द्वार पर भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। जो भी श्रद्धालु किसी प्रकार की दुख-पीड़ा से परेशान होकर मां से गुहार लगाने आता है, शक्तिस्वरूप माता उन्हें आशीर्वाद देकर अपने भक्त के संकट अवश्य दूर करती है। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में झांकी के तहत विभिन्न रूप दिखाते कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में झांकी के तहत विभिन्न रूप दिखाते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed