फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An old man died after falling from an overbridge

Kurukshetra News: ओवरब्रिज से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
An old man died after falling from an overbridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर नौगजा पीर के समीप एक हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह कंबाइन मशीन खराब हाेने पर उसके चारों ओर चेतावनी स्वरूप वृक्ष की टहनियां लगाने के लिए पुल पर खड़े होकर टहनियां तोड़ रहे थे।
इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 60 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिर जाने पर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल शाहाबाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी सज्जन सिंह (60) के रूप में हुई है। मृतक के पौत्र गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने दादा के साथ रोहतक में फसल कटाई का कार्य समाप्त कर तरनतारन लौट रहे थे।
विज्ञापन

वे मंगलवार सुबह शाहाबाद पहुंचे और रास्ते में एक ढाबे पर चाय पीने के बाद सफर जारी रखा। नौगजा पीर के पास पहुंचते ही उनकी कंबाइन तकनीकी खराबी के कारण रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदीप सिंह कंबाइन की जांच के लिए कंबाइन के नीचे गए, जबकि उनके दादा सज्जन सिंह ने सड़क से गुजर रहे पर अन्य वाहनों को सावधान करने के लिए कंबाइन के पास टहनियां लगाने लगे।

सज्जनु सिंह ने नजदीकी पूल के किनारे लगे पीपल के पेड़ से एक टहनी तोड़कर मशीन के पास रखी और फिर दूसरी टहनी लाने के लिए पेड़ की ओर बढ़े। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे संतुलन खो बैठे। वह सीधे पुल से नीचे गिर गए और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसर गया।
गुरदीप ने बताया कि सज्जन सिंह लंबे समय से कंबाइन चालक के सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे और कृषि यंत्रों के संचालन में उनका अनुभव गहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed