फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An elderly woman died after a tree fell during a storm.

Kurukshetra News: आंधी में टूटकर गिरा पेड़ बुजुर्ग महिला की गई जान

Sun, 24 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman died after a tree fell during a storm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव रहा। आंधी के साथ दिनभर 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं, आंधी में शाहाबाद के गांव जनधेड़ी में पैदल घर जा रही 62 वर्षीय महिला निर्मला देवी पर पेड़ गिर गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साथ ही, शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मारकंडा नदी के पुल पर लगी लोहे की बाड़ और कईं जगह पेड़ भी आंधी के कारण उखड़कर बीच रास्ते पर जा गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से पेड़ व बाड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन

धूलभरी आंधी के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त रहा तो जिले में 60 से ज्यादा जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। शनिवार सुबह आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने कहा कि अभी मौसम में आगे भी बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed