{"_id":"6504be007c1484974e0c1d49","slug":"amrit-kalash-yatra-will-be-taken-out-from-every-street-and-locality-in-honor-of-the-martyrs-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5033-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहीदों के सम्मान में हर गली मोहल्ले से निकाली जाएगी अमृत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहीदों के सम्मान में हर गली मोहल्ले से निकाली जाएगी अमृत कलश यात्रा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन वीसी में हिस्सा लेते अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी व अन्य।
कुरुक्षेत्र। शहीदों के सम्मान में हर गली-मोहल्ले से अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह अमृत कलश यात्रा हर गांव व वार्ड से लेकर दिल्ली के गलियारों तक पहुंचेगी। यह यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जा रही है। इन अमृत कलश यात्राओं को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आम नागरिक को संग जोड़ा जाएगा।
अमृत कलश यात्रा को लेकर शुक्रवार को देर सायं एडीसी अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल तथा सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने 30 अक्तूबर तक अमृत कलश यात्रा के चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश-मिट्टी को नमन वीरों का वंदन से संबंधित अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत 30 सितंबर तक गांव स्तर पर और एक अक्तूबर से लेकर 30 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 30 सितंबर तक गांव स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजन किया जाना है, जिसमें प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर से मिट्टी और चावल को अमृत कलश में एकत्रित किया जाएगा और एक समूह के रूप में हर्षोल्लास के साथ अमृत कलश यात्रा का आयोजन गांव स्तर पर किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि एक से 13 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक घर से मिट्टी और चावल कलश में एकत्रित किया जाएगा। इस मौके पर डीएमसी पंकज सेतिया, जिला परिषद के सीईओ अशोक कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, जिला परिषद से मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।