फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ambala doctor and property dealer arrest for fraud case

कमेटी के नाम पर आढ़ती से डेढ़ करोड़ की ठगी करने के आरोप में अंबाला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी व प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ambala doctor and property dealer arrest for fraud case
आढ़ती से कमेटी के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने अंबाला सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी और कुरुक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर और प्रॉपर्टी डीलर दोनों सगे भाई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने आढ़ती से 55 लाख नकद और कमेटी के नाम पर 87 लाख रुपये ठगे थे, जिसे वापस मांगने पर पीड़ित पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आढ़ती रविंद्र सिगंला पुत्र ताराचंद सिंगला ने 9 जुलाई को पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को इस मामले में शिकायत सौंपी थी, जिसमें कहा था कि वह आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अंकुर सिंगला उर्फ रोमी पुत्र जोगध्यान सिंगला वासी सेक्टर-4 के पास उसने जुलाई 2018 में कमेटी डालना शुरू की थी। इस कमेटी में 12 मेंबर थे व मासिक किस्त 25 हजार रुपये प्रति मेंबर थी और कुल कमेटी तीन लाख रुपये की थी। आरोपी के बार बार उकसाने पर उसने अपने सगे संबंधियों सहित दोस्तों की भी भिन्न-भिन्न राशि के लिये 13 कमेटियां डलवा दी। उपरोक्त सभी कमेटियां तीन लाख 60 हजार रुपये से 15 लाख रुपये तक की थी, जिनके पूर्ण होने पर करीब 87 लाख रुपये का अमाउंट बनना था।
विज्ञापन

कमेटियों के दौरान ही आरोपी अंकुुर ने उसे कहा कि उसने और उसके भाई डॉ. मनीष सिंगला ने एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसमें उसको काफी लाभ होने की संभावना है, लेकिन उसके पास करीब 50-55 लाख रुपये की कमी है। इस बार भी आरोपी ने उसे मुनाफे का लालच देकर राजी कर लिया। आरोपी के बार-बार कहने पर उसने भी अपने चार दोस्तों को रकम देने के लिए राजी कर लिया। आरोपियों ने उनसे एक बार पांच लाख रुपये ले लिए और बकाया 50 लाख रुपये लेकर जब वह 1 जनवरी, 2019 को आरोपी के कार्यालय पहुंचे, उस समय जसपाल सिंह पुत्र अनोख सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी भी हमारे साथ था। 50 लाख रुपये अंकुर को देने के बाद उन्होंने काफी देर मनीष का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया तो वह वापिस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद हमने कई बार अंकुर से वो इकरारनामा मांगा, जिसमें 55 लाख रुपये के लेनदेन बारे लिखा था। आरोपी अंकुर ने कहा कि 55 लाख रुपये प्राप्त करने बारे में मेरी विडियो रिकार्ड कर लो, इस दौरान अंकुर सिंगला ने अपनी इच्छा अनुसार खुद बोलकर मेरे फोन में 55 लाख के लेनदेन की बात स्वीकारी। तो उस दिन हम वापस अपने घर आ गए।
इकरारनामें अनुसार एक साल पूरा होने पर लॉकडाउन के बाद अंकुर सिंगला उर्फ रोमी ने उन्हें 22 जून 2020 अपने कार्यालय में बुलाया। 22 जून को मैं व जसपाल सिंह अंकुर के कार्यालय में गए, जहां पर अंकुर उसके पिता जोगध्यान और अंकुर की पत्नी मौजूद थे। हमने जाते ही कहा कि वह हमारे 55 लाख रुपये व मेरे दोस्तों व सगे संबंधियों की कमेटियों का हिसाब कर दे। इतना कहते ही तीनो आरोपी कहने लगे कि उनके पास क्या सबूत है कि हमने पैसे लिए है और आरोपी आग बबूला हो गये और मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की और बेल्ट में लगे रिवाल्वर को निकालकर मेरी तरफ तान दिया और कहने लगा कि आज तुझे जान से मार दूंगा।

मामले की जांच कर रही सेक्टर सात चौकी प्रभारी रमनदीप की टीम ने आरोपी अंकुर सिंगला के साथ-साथ करनाल में रह रहे आरोपी के भाई चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed