फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All LPG consumers will unleash, Kurukshetra

सभी उपभोक्ताओं को दिलाने होंगे एलपीजी कनेक्शन

Wed, 05 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 05 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
All LPG consumers will unleash, Kurukshetra
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
जिले को प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को केरोसिन मुक्त घोषित किया जाना है, जिससे पहले सभी पीले व गुलाबी राशनकार्ड धारकों को गैस कनेक्शन देंगे होंगे। हालांकि जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग इस लक्ष्य को हासिल करने के दावे कर रहा है, लेकिन विभाग के समक्ष अभी भी 18366 उपभोक्ताओं को केरोसिन मुक्त करने की चुनौती बनी हुई है। जिसे अगले 26 दिन में पार करना होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र सहित 8 जिलों को को हरियाणा स्वर्ण जयंती पर एक नवंबर को केरोसिन मुक्त करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते विभाग की सांसे फूली हुई है। लगातार चल रहे बैठकों  के दौर केे बीच विभाग भी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन यह तो एक नवंबर को ही पता चल पाएगा कि यह लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन


बता दें कि जिले भर के 49804 गुलाबी व पीले राशन कार्ड धारकों को अभी तक 24078 को विभिन्न कंपनियों की ओर से गैस कनेक्शन दिलवाए जा चुके है तो वहीं उज्ज्वला योजना के तहत सितंबर माह में ही 7360 कनेक्शन दिए गए है। जबकि 18366 उपभोक्ता अभी भी बकाया है। अब विभाग इन उपभोक्ताओं को भी गैस कनेक्शन देने को लेकर प्रयासों में जुटा है।
विज्ञापन


खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की ओर से सभी सहायक खाद्य एवं पूति अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए है। जिसमें सभी केरोसिन उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए गए है। अक्तूबर माह में केरोसिन की आपूर्ति नहीं होने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि विभाग ने इस माह में आपूर्ति न किए जाने को लेकर सिफारिश नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर से पहले हो हासिल किया जाएगा लक्ष्य : वीरेंद्र सिंह
जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है और निर्धारित एक नवंबर से पहले ही सभी केरोसिन उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। जहां लोगों को विभिन्न प्रकार से जागरूक किया जा रहा है वहीं कैंप भी लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed