फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All high level facilities will be provided in SAI to prepare international players

Kurukshetra News: साई में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने को दी जाएगी सभी उच्च स्तरीय सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
All high level facilities will be provided in SAI to prepare international players
कुरुक्षेत्र। साई कुरुक्षेत्र के सभागार में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटर साई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. शिवम शर्मा ने कहा कि सेंटर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस सेंटर के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक कई पदक हासिल किए है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गुजरात में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित हुए इंटर साई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों जिनमें अमन कुमार, योगेश कुमार, अर्जन, दिग्विजय सिंह, शेखर तुरान, शुभम, रजत, सोनू, हितेश, देवांश, मनीत, विशेष, अभिषेक, कुनाल व अमन कुमार और टीम के कोच राहुल सागवान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साई के खिलाड़ियों को कभी भी आर्थिक रूप से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों को सिर्फ मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करना है और प्रदेश व देश के लिए खेलों के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करना है। इस सेंटर में खिलाड़ियों को अच्छी डाइट, अच्छे प्रशिक्षक और अच्छे खेल प्रागंण उपलब्ध करवाए गए हैं। किसी भी खिलाड़ी को रत्तीभर भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed