फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Air pollution increases due to burning of crop residues, reaches 154

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने से बढ़ा वायु प्रदूषण, 154 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Air pollution increases due to burning of crop residues, reaches 154
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष में आग लगाने के मामले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। फसल अवशेष जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ गया है। शनिवार को एक्यूआई बढ़कर 154 तक पहुंच गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। उधर इस तरह की बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया है।

फसल अवशेषों में आग लगाए जाने के अभी तक 71 के करीब मामले सामने आ चुके है, जिसमें से अब तक 37 किसानों पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है, जबकि फसल अवशेष में आग न लगाने और पराली प्रबंधन को अपनाने के लिए गांव-गांव जाकर कृषि विभाग की टीमें जागरूक भी कर रही हैं, लेकिन फिर भी यह प्रयास न काफी नजर आने लगे हैं। वायु प्रदूषण का स्तर इस तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में जहां बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए समस्या पैदा करेगा तो वहीं स्वस्थ व्यक्ति भी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन




पराली प्रबंधन के लिए गांवों में उतारी गई टीमें : डॉ. कर्मचंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि अब तक 37 किसानों को फसल अवशेष में आग लगाए जाने के चलते जुर्माना किया जा चुका है। जबकि जिले भर के 403 गांवों में टीमें भी उतारी गई है जो कि किसानों को जागरूक भी कर रही हैं और पराली प्रबंधन के फायदे भी बता रही है। पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहा वायु प्रदूषण का स्तर
शनिवार-----154
शुक्रवार-----138
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed