फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   agricultural

किसानों ने लड्डू व जलेबियां बांटकर किया कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर खुशी का इजहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
agricultural
प्रधानमंत्री मोदी के तीन कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद जिलेभर में किसानों ने जश्न मनाया। किसानों ने बीआर इंटरनेशनल चौक, नेशलनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ थाना व सैनी माजरा टोल प्लाजा पर लड्डू व जलेबियां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान छोटे बच्चे भी अपने हाथ में किसान यूनियन का झंडा लहराते दिखे। हालांकि किसानों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से अगले आदेश आने तक टोल प्लाजा पर प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर 1 बजे किसान थानेसर अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से सभी किसान ट्रैक्टर पर किसान यूनियन का झंडा लहराते हुए नाचते, लड्डू बांटते और जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए बीआर इंटरनेशनल चौक पर पहुंचे। चौक पर किसानों ने दोनों ओर ट्रैक्टर लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। करीब एक घंटे के बाद किसान ट्रैक्टर पर रैली निकालते हुए गुरुद्वारा छठी पातशाही गए और माथा गुरु दरबार में मात्था टेका। वहीं थाना टोल प्लाजा पर कानून वापस लेने के ऐलान के बाद ही जश्न शुरू हो गया। धरना स्थल को फूलों से सजाया तथा महिलाओं ने जी त के गीत गाकर खुशी जाहिर की। किसानों इस जीत को आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को समर्पित किया तथा उनको नमन किया। उन्होंने गुरुपर्व उधर, सैनी टोल प्लाजा पर किसानों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। सुबह जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान किया किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के जयकारे लगाकर जश्र मनाया। किसानों ने इस जीत को त्याग, संघर्ष और सब्र की जीत बताया। हालांकि किसानों ने साफ तौर पर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से अगले आदेश आने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मांग करते कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसान पर दर्ज हुए सभी केस वापस लिए जाए। वहीं सरकार एमएसपी की गारंटी दे और शीघ्र ही वापस लेकर किसानों को तोहफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed