फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After the agreement, tippers will again pick up garbage from door to door from today.

Kurukshetra News: समझौते के बाद आज से फिर घर-घर कूड़ा उठाएंगे टिपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
After the agreement, tippers will again pick up garbage from door to door from today.
कुरुक्षेत्र। फायर ब्रिगेड केंद्र के पीछे खडे टिपर। संवाद
कुरुक्षेत्र। घर-घर से कचरा उठान के लिए लगाए गए टिपर वीरवार को दूसरे दिन भी थमे रहे तो कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके चलते घर-घर से कचरा उठान नहीं हो सका।
विज्ञापन

हालांकि कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक व सर्वकर्मचारी संघ एवं नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत हुआ और मांगें माने जाने के बाद कर्मचारी हड़ताल खोलने पर राजी हुए। अब शुक्रवार सुबह से टिपर घर-घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय से लेकर कईं अन्य मांगों को पूरी करवाने के लिए रोष जता रहे थे। इसी बीच कंपनी के ही एक अधिकारी पर अभद्र भाषा व मनमानी करने के भी आरोप लगाए थे। बुधवार को विवाद बढ़ा तो टिपर चालक व सहायक हड़ताल पर उतर आए थे और घर-घर से कचरा उठान बंद कर दिया था। हालांकि इसको निपटाने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने प्रयास किया लेकिन समाधान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को फिर बैठक हुई तो समाधान होने पर कर्मी हड़ताल खोलने पर राजी हुए। कर्मियों की अगुवाई कर रहे गुलशन से बातचीत नही हो पाई लेकिन नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष गुंसर ने बताया कि कर्मियों की मांगें मान ली गई है, जिसके अनुसार उन्हें एक से दो बजे के बीच लंच टाइम मिलेगा तो ड्यूटी भी आठ घंटे तक रखी जाएगी। ऐसे में हड़ताल खत्म कर दी गई है।

कुरुक्षेत्र। फायर ब्रिगेड केंद्र के पीछे खडे टिपर। संवाद

कुरुक्षेत्र। फायर ब्रिगेड केंद्र के पीछे खडे टिपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed