{"_id":"6a0a387f71f15a55ff0fe904","slug":"admissions-started-in-government-girls-college-palwal-under-the-new-education-policy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155009-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में दाखिले शुरू
Mon, 18 May 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 May 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इस साल नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में दाखिले शुरू हो चुके हैं। कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी और पीजी कोर्सों की सीटें तय कर दी गई हैं। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी फिजिकल साइंस, तो स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिंदी, एमए इतिहास, एम कॉम और एमएससी गणित में दाखिले शुरू हो चुके हैं। ये जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगन ने दी।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गगन के अनुसार इस साल बीसीए को नए कोर्स के रूप में चार वर्षीय कर दिया गया है, जिसमें छात्रों को एक साल अतिरिक्त पढ़ाई के साथ मास्टर डिग्री भी मिलेगी। प्रिंसिपल के अनुसार इस साल यूजी कोर्सों में बीए की 320 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीकॉम में 160, बीसीए में 40 और बीएससी फिजिकल साइंस में 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। खेल कोटे के तहत बीए, बीकॉम और बीएससी फिजिकल साइंस में दो-दो सीटें आरक्षित रखी गई हैं। वहीं पीजी कोर्सों में एमए हिंदी, एमए इतिहास और एम कॉम में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं एमएससी गणित में 30 सीटों पर दाखिले होंगे।
बॉक्स
छात्राओं के लिए है स्पेशल बस की सुविधा : डीएचईओ
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. गगन दीप कौर का कहना है कि महिलाओं के लिए कॉलेज में कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। नए बस स्टैंड से कॉलेज तक सीधी सरकारी बस सेवा चलाई जा रही है, जो विशेष रूप से छात्राओं के आने-जाने के लिए लगाई गई है। इससे छात्राओं को कॉलेज आने के लिए निजी वाहन या ऑटो आदि पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं छात्राएं इस साल बीसीए में डिग्री और मास्टर डिग्री एक साथ कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
बॉक्स
कॉलेज में मिल रही ये सुविधाएं
-अनुभवी और योग्य शिक्षक स्टाफ
-स्मार्ट क्लासरूम एवं कंप्यूटर लैब
-पुस्तकालय और अध्ययन की सुविधा
-खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां
-सरकारी नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति सुविधा
-सुरक्षित और छात्रा अनुकूल परिसर
-नए बस स्टैंड से बस सुविधा उपलब्ध