फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration increased strictness on burning of crop residues

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन की बढ़ी सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Administration increased strictness on burning of crop residues
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष जलाने के लिए प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते बुधवार शाम तक जिले के विभिन्न थानों में 62 मामले दर्ज किए जा चुके हैं तो 24 किसान गिरफ्तार किए गए। मंगलवार देर रात तक ही 48 मामले दर्ज कर 19 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका था। गिरफ्तार किए गए किसानों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उधर, बुधवार को जिले में फसल अवशेष जलाने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, जिससे प्रशासन ने राहत भरी सांस ली है।
विज्ञापन



थाना अनुसार दर्ज मामले व गिरफ्तारियां
थाना लाडवा पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर चार आरोपियों को काबू किया है। थाना शाहाबाद ने 11 मामले दर्ज किए गए। थाना सदर थानेसर ने आठ मामले दर्ज कर दो आरोपियों को काबू किया, थाना सदर पिहोवा पुलिस ने पांच मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को काबू किया, थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने चार मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को काबू किया, थाना बाबैन पुलिस ने नौ मामले दर्ज कर दो आरोपियों को काबू किया, थाना झांसा ने छह मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को काबू किया है। थाना कृष्णा गेट में दो मामले दर्ज किए गए व थाना केयूके पुलिस ने सात मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




काफी हद तक लगा अंकुश, किसान भी हुए जागरूक : डॉ. कर्मचंद
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि प्रशासन की सख्ती व किसानों की जागरूकता के चलते फसल अवशेष जलाने पर काफी हद तक अंकुश लग पाया है। पिछले चार दिन कोई भी मामला सामने नहीं आया था तो मंगलवार को एक मामला आया था। बुधवार को भी कोई मामला नहीं आया। अब किसान भी समझ चुके हैं कि फसल अवशेष जलाने से नुकसान ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed