फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Addiction is a poison that is ruining the lives of youth: Mahant Rajendra Puri

नशा एक जहर जो युवाओं का जीवन कर रहा बर्बाद : महंत राजेंद्र पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Addiction is a poison that is ruining the lives of youth: Mahant Rajendra Puri
कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त अभियान यात्रा में हिस्सा लेते लोग।
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में युवाओं को नशा मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत जिला एवं संसदीय क्षेत्र में निरंतर नशा मुक्ति जागरूकता यात्राएं निकाली जा रही हैं। बुधवार को भी जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए दर्जनों गांवों में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई और शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जग ज्योति दरबार के प्रवक्ता के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर गंगेरी के युवाओं ने विशाल रथ तैयार किया। मोटरसाइकिलों पर सवार एवं पैदल लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा की भव्य शुरुआत की। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य टीटू और मनदीप सैनी ने पगड़ी पहनाकर महंत राजेंद्र पुरी का स्वागत किया। जग ज्योति दरबार की तरफ से यात्रा की शुरुआत महंत राजेंद्र पुरी ने शंखनाद के साथ करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस धर्म युद्ध का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि नशा एक जहर है जो हमारे देश और प्रदेश के युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन


जग ज्योति दरबार नशा मुक्ति के इस अभियान को तब तक जारी रखेगा जब तक इस बुराई का अंत नहीं हो जाता है। दरबार के प्रवक्ता ने कहा कि राजेंद्र पुरी द्वारा वर्षों से जन कल्याणकारी कार्य, सनातन धर्म का प्रचार, गरीब कन्याओं के विवाह इत्यादि कार्य किए जा रहे हैं। परंतु अब नशा मुक्त हरियाणा प्राथमिकता रहेगी। इस अभियान के तहत नशा मुक्त हरियाणा के लिए यात्राएं निकाली जाएंगी। साथ ही नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज कुमार, सोमदत्त कपूर, धर्मेंद्र शर्मा, बिल्लू गिल, सुनील खरींडवा, जंग सिंह, सागर अंबाला, रवि रोहटी, काकू नेशी, सागर जलबेड़ा, गुरप्रीत जलबेड़ा, इत्यादि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed