{"_id":"67b8b8c0c819c6081509370d","slug":"action-will-be-taken-against-child-labour-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131707-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाल मजदूरी करवाने के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाल मजदूरी करवाने के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में बाल मजदूरी को रोकने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों को संचालकों और अधिकारियों की संयुक्त आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जिले में किसी भी कार्य स्थल पर बाल मजदूर नजर आने पर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि अगर चेकिंग के दौरान कहीं भी बाल मजदूर पाए गए तो संबंधित प्रतिष्ठान मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले लेबर विभाग के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर दलबीर सिंह ने विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तार से जानकारी भी दी है। पिछले एक माह में विभिन्न जगहों से पकड़े गए बाल मजदूरों के बारे में भी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक बाल मजदूरी के बारे में टोल फ्री नंबर 112 और हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी जानकारी दे सकता है।
प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रूप से दुकानों, फैक्ट्रियों, ईंटों के भट्ठों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से चैकिंग करे और नागरिकों को जागरूक भी करे कि बाल मजदूरी करना और करवाना नियमों का उल्लंघन है। इस मौके पर लेबर विभाग से अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर दलबीर सिंह, डीएसपी रोहताश कुमार, डीएफएससी सुरेंदर सैनी, शिक्षा विभाग से विनोद, रणवीर सिंह इंस्पेक्टर, सुरेश कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।