फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying drugs arrested

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying drugs arrested
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह 54 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़े गए कार चालक की निशानदेही पर टीम ने नशीला पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी हुकम सिंह निवासी कर्र जिला बदायूं यूपी अपने खेत से चुराकर नशीला पदार्थ बेचता था। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने 31 जुलाई को एनएच-152-डी फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना पर टीम ने दीपक कुमार निवासी समलहेड़ी जिला अंबाला व सुमित कुमार निवासी खानपुर जिला करनाल को कार सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 54 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई के लाइसेंस धारक आरोपी हुकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



आरोपी के पास है अफीम की खेती का लाइसेंस
सीआईए- दो के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि आरोपी के पास जिला बदायूं यूपी में अफीम की खेती करने का लाइसेंस है। आरोपी अपने ही खेत से थोड़ा-थोड़ा करके डोडे चुराकर जमा करता था। बाद में आरोपी चुराए गए डोडा को डोडा पोस्त या चूरापोस्त के रूप में बेचता था। न्यायालय के आदेश से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed