{"_id":"61abd61fa0397219993802ea","slug":"accused-of-snatching-mobile-and-silver-chain-from-youth-arrested-sent-to-jail-kurukshetra-news-knl91732043","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मोबाइल व चांदी की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से मोबाइल व चांदी की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने युवक से मोबाइल और गले की चांदी की चेन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के गांव रतवारा निवासी आदेश कुमार हाल वासी सुंदरपुर के रूप में हुई है। उसे कुरुक्षेत्र की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 2 दिसंबर को कैलाश नगर निवासी अरुण ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 दिसंबर की शाम वह अपने भाई अभिषेक के साथ बातचीत करते हुए रेलवे लाइन के साथ आश्रम वाली गली से अपने घर जा रहे थे। उसी समय आदेश उनके पास आया और उससे फोन करने के लिए मोबाइल मांग लिया। जैसे ही उसने उसे मोबाइल दिया तो वह मोबाइल व उसके गले से चांदी की चेन छीन कर मौका से फरार हो गया था। हालांकि उन्होंने उसका पीछा भी किया, मगर वह भागने में कामयाब रहा। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई थी। सीआईए-1 ने मामले की जांच के बाद आरोपी आदेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल व चांदी की चेन बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया।