फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of sacrilege arrested, Kurukshetra

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of sacrilege arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव लोहारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को काबू किया है। आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग को निगल लिया और एक टुकड़ा गुरुद्वारे में ही फेंक दिया। गुरुद्वारा सिंह सभा के एक कमरे से गुरु ग्रंथ साहिब के अंग का टुकड़ा बरामद हुआ तो जांच की गई। कमेटी की अगुवाई में गुरुद्वारे से सीसीटीवी फुटेज की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रदीप वासी लोहारा को अदालत के आदेश पर भेज दिया है।
गुरुद्वारा सिंह सभा गांव लोहारा के प्रधान सुच्चा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अगस्त सुबह करीब चार बजे कुछ महिलाएं गुरुद्वारा परिसर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश सचखंड के पास वाले कमरे से एक महिला को गुरु ग्रंथ साहिब के अंग का एक टुकड़ा मिला। उसने मामले की सूचना मास्टर मुख्त्यार सिंह को दी और टुकड़ा दिखाया।
विज्ञापन

मुख्त्यार सिंह ने इसकी सूचना उसे दी। सूचना के बाद प्रकाश गुरु ग्रंथ साहिब की जांच की गई तो पाया कि उसमें अंग 681-682 नहीं है। इसकी सूचना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई। वहीं गुरु ग्रंथ साहिब के सभी स्वरूप की जांच की गई तो अन्य सभी नौ स्वरूप ठीक पाए गए। केवल उसी एक स्वरूप का एक अंग भंग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गुरुद्वारे में सीसीटीवी फुटेज की जांच कि गई तो पता चला कि प्रदीप सिंह दोपहर 1:38 पर कमरे में गया था। बाहर आते वक्त उसके हाथ में गुरु ग्रंथ साहिब का अंग था। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
आरोपी ने गुल्लक से चुराए पैसे
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दोपहर 1:38 बजे गुरु ग्रंथ साहिब का अंग लेकर बाहर आता दिखाई दिया। इसके बाद आरोपी ने दोपहर 1:41 पर गुरुद्वारा में लगे गुल्लक से भी छेड़छाड़ की। आरोपी ने गुल्लक को उलट-पलट कर उसमें से 800-900 रुपये के सिक्के भी चुरा लिए।

नशे का आदी है आरोपी
लाडवा थाना प्रबंधक सतनारायण ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है और शराब का सेवन करता है। आरोपी ने गुरु ग्रंथ साहिब के अंग को भंग करने के बाद उसे निगलने का प्रयास किया ताकि उस पर शक न हो, मगर एक टुकड़ा परिसर से बरामद हुआ तो मामले का पटाक्षेप हुआ। आरोपी को अदालत पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed