फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of ordering drugs arrested

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ मंगवाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of ordering drugs arrested
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीला पदार्थ मंगवाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने जबर सिंह वासी बाबैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 दिसंबर को एंटी नारकोटिक सैल की टीम को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर हाईवे-44 उमरी फ्लाई ओवर पर नाकाबंदी करके चरणजोत सिंह वासी छछरौली जिला यमुनानगर, अनमोल बतरा वासी शाहाबाद व दीपांशु उर्फ बुच्ची वासी बीड कालवा को कार सहित काबू किया था। टीम ने उक्त आरोपियों से 269 ग्राम हेरोइन बरामद करी थी। 10 फरवरी को एंटी नारकोटिक सैल टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी में जबर सिंह गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


चोरी मामले में तीन आरोपी काबू, सात किलो तांबा बरामद
कुरुक्षेत्र। ट्यूबवेलों से तार चोरी करने के तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सुभाष, गुड्डू, शंकर वासी बिरना जिला चंदौली यूपी हाल में कुरुक्षेत्र को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। 23 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह वासी ठोल ने बताया कि 22 जनवरी की रात को चोर उसके ट्यूबवेल से तार और स्टार्टर चोरी करके ले गये। मामला दर्ज करके उक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरीशुदा सात किलोग्राम तांबा का तार बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed