फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud arrested

Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested
कुरुक्षेत्र। स्पेन भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलदीप निवासी बांसा जिला करनाल ने शिकायतकर्ता का पासपोर्ट भी नहीं लौटाया था। थाना शहर में 11 नवंबर को दर्ज शिकायत में वीरेंद्र सिंह निवासी खरकड़ा गुहला जिला कैथल ने बताया था कि आरोपी कमलदीप ने उसे 14 लाख रुपये में स्पेन भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी पर भरोसा करके उसने 29 अप्रैल को अपना पासपोर्ट व 50 हजार रुपये अग्रिम राशि के तौर पर गूगल-पे किए थे। आरोपी ने उसे 20 दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था, मगर पांच महीने बाद आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगावाया। अब आरोपी ने उसका पासपोर्ट देने से भी मना कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी कमलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed