फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of drug smuggling arrested

30 किलो चूरापोस्त के मामले का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
accused of drug smuggling arrested
कैंची चौक पिहोवा से कैंटर से बरामद 30 किलो चूरापोस्त के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ परमू पुत्र बीपा राम निवासी जड़ौला (कैथल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 20 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर कैंची चौक पिहोवा से कैंटर चालक सुभाष निवासी जाटों वाला मोहल्ला फतेहपुर पूंडरी को 30 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया था। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि मामले में शामिल दूसरा आरोपी परमजीत चंडीगढ़ सेक्टर 20 में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी परमजीत काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी परमजीत ने कबूल किया वह सुभाष के साथ ही मामले में शामिल था। आरोपी को अदालत में पेश करके जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed