फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating of 30 lakhs in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 30 lakhs in the name of sending to Canada
पिहोवा। शहर के एक इमीग्रेशन सेंटर संचालक पर खुद को सरकार द्वारा प्रमाणित एजेंट होने का दावा कर दो युवकों के साथ कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में लुधियाना के रहने वाले अवतार सिंह ने शहर निवासी विजय कुमार और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।अवतार सिंह ने बताया कि नवंबर 2022 में वह और मोहाली निवासी साहिल आरोपियों से मिलने उनके घर आए, जहां उन्होंने उनको कनाडा भेजने का वादा किया। इसके तहत पांच लाख रुपये व दस्तावेज मांगे। पीड़ितों ने दो दिन बाद रुपये व दस्तावेज आरोपियों को थमा दिए, जिसके बाद आरोपियों ने 10-10 लाख रुपये और देने की बात कही जोकि आरोपियों को नकद थमा दिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने रुपये लेने के बाद एक हलफनामा भी दिया, जिसमें उन्होंने रकम लेने की बात स्वीकारी। उक्त रकम लेने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए। मई 2023 में आरोपियों ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन फरवरी 2025 में रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। अवतार सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी रकम, पासपोर्ट व दस्तावेज वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed