फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested from panipat

अंबाला में पकड़ी नकली शराब फैक्टरी मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
accused arrested from panipat
अंबाला के साहा में सोमवार को पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी के मामले में तीसरा आरोपी पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को सीआईए-2 कुरुक्षेत्र की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी जांच के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। यह जानकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सीआईए-2 में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीती रविवार रात्रि जिला पुलिस ने बिना नंबर की गाड़ी में नकली शराब ले जाते हुए शाहाबाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ कर नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मामले में आरोपी सचिन उर्फ गोलू पुत्र दलबीर सिंह व सुनील पुत्र सुमेर वासीयान बडौता जिला सोनीपत को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 56 पेटी नकली शराब बरामद की थी। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि यह नकली शराब साहा जिला अंबाला में एक कोठी में बनाई जाती है। आरोपियों को साथ लेकर पुलिस टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब व सामान कब्जे में लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि संजय पुत्र हरिप्रसाद वासी पानीपत अपने कई साथियों के साथ मिलकर कोठी में नकली शराब बनाने का काम करता है। उसके पास कोई लाइसेंस व परमिट नहीं है। जसबीर उर्फ जस्सू पुत्र रामकिशन वासी डाहर जिला पानीपत भी संजय के साथ मिलकर नकली शराब बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जसबीर को उसके घर पर रेड करके काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके आगामी जांच के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed