फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident in Kurukshetra Two cars collided many injured

कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा: आमने सामने टकराईं दो कारें, छह लोगों की माैत, चार लोग घायल

Mon, 29 Sep 2025 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर पिंडारसी व घराडसी गांव के बीच में दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में यमुनानगर के रहने वाले छह लोगों की माैत हो गई। 

विज्ञापन
accident in Kurukshetra Two cars collided many injured
दो कारों की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल रोड पर गांव पिंडारसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और युवती ने दम तोड़ दिया है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या छह हो गई है। चार लोग अभी भी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के जगाधरी के गुलाब नगर के रहने वाले हैं जबकि घायल कैथल के पबनावा गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि जगाधरी के रहने वाले पवन, पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, भाई राजेंद्र व भाभी सुमन स्विफ्ट कार में सवार होकर कैथल के गांव किठाना में उर्मिला के मायके में हुई मौत के चलते शोक जताने जा रहे थे। कार को वहीं का रहने वाला प्रवीण चला रहा था। वहीं पबनावा के रहने वाले ऋषि पाल, संतोष, लीला देवी व प्रवीण हेरियर कार में सवार होकर अंबाला दवाई लेने जा रहे थे। गांव पिंडारसी के पास दोनों गाड़ियों की अचानक आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा किसी वाहन को ओवरटेक करने के चलते हुआ, जिसमें कार सवार यमुनानगर के रहने वाले चालक प्रवीण के अलावा पवन, राजेंद्र, उर्मिला व सुमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए। सभी को वाहनों की खिड़कियां काटकर कड़ी मशक्त के बाद निकाला जा सका। बाद में सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां कुछ घंटे बाद करीब 18 वर्षीय वंशिका ने भी दम तोड़ दिया जो मृतक पवन  व उर्मिला की बेटी थी। पुलिस पंचनामा तैयार करने में जुटी है तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल ऋषिपाल गांव के पूर्व सरपंच का भाई है और उसके साथ कार सवार सभी परिजन ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed