फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, bike, father and son

बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
accident, bike, father and son
गांव डल्ला माजरा के नजदीक एक ट्रक चालक ने वीरवार को डॉक्टर से दवा लेने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव ठसकाली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका 33 वर्षीय भाई गुरलाल सिंह अपने चार वर्षीय पुत्र हर्षप्रीत को डॉक्टर से दवाई दिलाने ठोल जा रहा था। गांव से तीन किलोमीटर दूर गांव डल्ला माजरा के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्षप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गुरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एलएनजेपी अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शुक्रवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम होगा। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौका देकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed