फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man who went to Italy is missing, family members are expressing fear of untoward incident, Kurukshetra

इटली गया युवक लापता, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Italy is missing, family members are expressing fear of untoward incident, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। इटली जाने के दौरान नंद कॉलोनी वासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। आठ अप्रैल के बाद युवक का परिजनों के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। आरोप है कि एजेंटों ने युवक की पत्नी को 10 लाख रुपये देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने पिहोवा के दो एजेंटों को नामजद किया है।
नंद कॉलोनी के महेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे प्रदीप को विदेश भेजना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात वार्ड नंबर नौ के तपन और उसके साथी सरस्वती कॉलोनी वासी मदनलाल से हुई थी। दोनों ने उसके बेटे को इटली भेजने का आश्वासन दिया था। सौदा 13 लाख रुपये में तय हुआ था। उन्होंने तपन को घर बुलाकर 13 लाख रुपये और प्रदीप का पासपोर्ट दे दिया।
विज्ञापन

चार मार्च को एजेंटों ने उसके बेटे प्रदीप को दुबई की टिकट व वीजा दे दिया। इसके बाद वह दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हो गया। इस दौरान प्रदीप से उनकी लगातार बातचीत होती रही। आठ अप्रैल के बाद प्रदीप का फोन बंद हो गया। इसके बाद से उसके साथ कोई संपर्क नहीं हो रहा है। जब उन्होंने आरोपी तपन कुमार व मदनलाल से अपने लड़के के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह इटली पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। क्योंकि एजेंट उनके बेटे से बात नहीं करवा रहे थे। उन्हें शक है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। उससे संपर्क नहीं हो रहा है, जब उन्होंने यह बात एजेंटों से कहीं तो उन्होंने 10 लाख रुपये उसकी पुत्रवधू को वापस कर दिए। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। महेश चंद की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed