फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man, who was going to visit Jwalaji Devi with his family, died in a road accident.

Kurukshetra News: परिवार के साथ ज्वाला जी देवी दर्शन के लिए जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A young man, who was going to visit Jwalaji Devi with his family, died in a road accident.
कुरुक्षेत्र। मृतक हेमंत कुमार। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र। ज्वाला जी व नौ देवियों के दर्शन करने हिमाचल प्रदेश जा रहे राजस्थान के अलवर जिले का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें 17 वर्षीय युवक हेमंत की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर होटल ग्रीन चिल्ली के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से 17 वर्षीय हेमंत व उनका फूफा श्यामबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेमंत को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था, वहां उचित उपचार न मिलने के कारण परिवार उन्हें उपचार के लिए जयपुर ले जा रहे थे तो अलवर के पास हेमंत ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं श्याम सिंह को सिर में करीब 11 टांके आए थे, जो फिलहाल स्थिर हैं। परिवार ने अब हेमंत की अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अलवर जिले के गांव सोखर की जाटव बस्ती रुरल निवासी लाला राम (42) ने पुलिस चौकी ज्योतिसर में दिए बयान में बताया कि वह कपड़ा सिलाई का काम करते हैं और उनकी फर्म प्रिया एंटरप्राइजेज का सारा काम उनका बेटा हेमंत कुमार संभालता था।
विज्ञापन

लाला राम ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह अपनी पत्नी रामकली, भाई राजेश कुमार, भाभी निर्मला, बेटा हेमंत, जीजा श्यामबीर, बहन सुनीता और माता प्रेमवती सहित पूरे परिवार के साथ नगरकोट-ज्वाला जी माता समेत नौ देवियों के दर्शन करने हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। उन्होंने अलवर के रामगढ़ निवासी चालक पप्पी राम की पिकअप गाड़ी किराए पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

152-डी मार्ग से होते हुए कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर होटल ग्रीन चिल्ली के पास चालक ने गाड़ी रोकी। परिवार के सभी सदस्य लघु शंका आदि करने के लिए उतर गए। हेमंत लघु शंका करने के बाद गाड़ी के पीछे सड़क किनारे कच्चे इलाके में बैठ गया। उसके पास श्यामबीर भी बैठे थे। तभी चालक पप्पी राम ने अचानक गाड़ी तेजी से पीछे कर दी। गाड़ी का डाला सीधे हेमंत के सिर पर लगा। वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी आवाज तक नहीं निकली। श्यामबीर को भी सिर में चोट आई।


परिवार ने तुरंत हेमंत को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लाला राम के अनुसार वहां उचित उपचार न मिलने पर वे हेमंत को जयपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में अलवर के पास उसकी मौत हो गई। परिवार ने शव को गांव खेडली (अलवर) ले जाकर थाना खेडली में सूचना दी। वहां सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 और धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कुरुक्षेत्र। मृतक हेमंत कुमार। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र। मृतक हेमंत कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed