फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man opened fire in the air while creating ruckus in Sector-30.

Kurukshetra News: सेक्टर-30 में हुड़दंगबाजी करते हुए एक युवक ने किया हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
A young man opened fire in the air while creating ruckus in Sector-30.
-अज्ञात युवकों पर शस्त्र अधिनियम के तहत केस, पांच माह में पुलिस ने दर्ज किए 19 मामले, 38 आरोपी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-30 में देर रात शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते हुए युवक ने अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, जिला पुलिस की ओर से अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं। पिछले पांच माह में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें पुलिस ने 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर थानेसर दर्ज शिकायत में शिवेंद्र पाल निवासी सेक्टर-तीन ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त संदीप कुमार निवासी सेक्टर-पांच व बलविंद्र सिंह निवासी भगवान नगर कॉलोनी पिपली के साथ सेक्टर-30 की मार्केट आया था। करीब पौने नौ बजे मार्केट में दो कार आकर रुकी, जिसमें पांच-छह युवक सवार थे। इनमें एक युवक ने कुर्ता-पजामा पहना हुआ था और उसके हाथ में पिस्टल थी। वे युवक अपनी दोनों कार में गाने चलाते हुए ये हुए थे तथा मौके पर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुर्ता-पजामा पहने हुए युवक ने अपनी पिस्टल को हवा में लहराते हुए हवाई फायर कर दिया। उसके बाद वे सभी युवक अपनी-अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। उन युवकों ने शराब पी रखी थी। हालांकि वह उनकी कार के नंबर नोट नहीं कर पाया, मगर वह सामने आने पर उनको पहचान लेगा। शिकायत पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और भादस की धारा 285 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


19 मुकदमे में 38 आरोपी गिरफ्तार
उधर, जिला पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल पहले पांच माह के दौरान पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 19 मुकदमे दर्ज कर 38 आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 14 देसी कट्टे, नौ देसी रिवाल्वर/पिस्टल, एक बंदूक व 129 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों का प्रदर्शन करना पड़ेगा भारी : भौरिया
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अवैध असला रखना कानूनन अपराध है। इसके साथ रुतबा दिखाने के लिए अवैध या लाइसेंसशुदा हथियारों के साथ सोशल मीडिया फोटो टैग करना भी सही नहीं है। पुलिस ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेगी। साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed