फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A rare coincidence between Vasant Panchami and Valentine's Day, Vasant Panchami will be celebrated on 14th February.

Kurukshetra News: वसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे पर बना दुर्लभ संयोग, 14 फरवरी को मनाई जाएगी वसंत पंचमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
A rare coincidence between Vasant Panchami and Valentine's Day, Vasant Panchami will be celebrated on 14th February.
कुरुक्षेत्र। पंडित रामराज कौ​शिक।
कुरुक्षेत्र। इस बार वसंत पंचमी पर दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। इस दिन विवाह और प्यार का इजहार करना होगा बेहद शुभ रहेगा। वसंत पंचमी इस बार 14 फरवरी, यानी कि वेलेंटाइन डे के दिन होगी, इसलिए वेलेंटाइन डे पर शादियों को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के साथ कामदेव की भी पूजा अर्चना की जाती है और वसंत पंचमी का दिन शुभ कार्यों के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे ही शादी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण किया जा सकता है। वसंत पंचमी के दिन जिन लोगों का विवाह मुहूर्त नहीं निकल पाता है, वे लोग इस दिन विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन


वसंत पंचमी है अबूझ
मुहूर्त हिन्दू मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी अबूझ साया है। शास्त्रों के अनुसार, जिस तिथि को अबूझ मुहूर्त बनता है, उस तिथि में शुभ कार्यों के मुहूर्त के लिए पंचांग देखने को जरूरत नहीं होती है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी विवाह व शुभ कार्य किए जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक के अनुसार इस बार वसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे का संयोग बन रहा है। वसंत पंचमी को अबूझ साया माना जाता है, जिसके कारण इस दिन हजारों की संख्या में शादियां होती हैं। वसंत पंचमी के दिन दोषरहित श्रेष्ठ योग बनते हैं, जिसकी वजह से किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए पंचांग देखने को जरूरत नहीं होती है। यह दिन शुभ कार्यों के लिए अति उत्तम माना गया है।
विज्ञापन





13 और 14 फरवरी दोनों दिन शुभ
ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर दो बजकर 41 मिनट से हो रही है। वसंत पंचमी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। इसलिए वसंत पंचमी की पूजा 14 फरवरी को होगी, जो लोग 13 तारीख की रात में शादी करेंगे, वह शादी भी वसंत पंचमी में ही मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवाह के शुभ मुहूर्त
-फरवरी 12, 13, 14, 17,18, 19, 24, 25, 26, 27, 29
-मार्च : 01, 03, 04, 05, 06, 07, 11, 12
-अप्रैल : 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
-जुलाई : 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17
-नवंबर : 17,18, 22 , 23, 24, 25
-दिसंबर : 02, 03, 04, 05, 09, 10 , 11, 13, 14,15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed