{"_id":"6aeceb0075ff09617e087216","slug":"a-program-for-national-deworming-day-will-be-held-on-november-12-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163738-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए 12 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम होगा। इसके तहत एक से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। यह दवाई स्वास्थ्य विभाग की टीमों की देखरेख में निशुल्क दी जाएगी।
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह दवाई सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, आईटीआई तथा आंगनवाड़ी केंद्रों सहित सभी मुख्य स्थानों पर मिलेगी। डीडीपीओ को गांवों में मुनादी करवाने और सरपंचों की उपस्थिति में गोली खिलाने को कहा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गोली खिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी विभाग को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश मिला। यह अधिकारी सभी स्कूलों की रिपोर्ट एकत्रित कर 100 फीसदी बच्चों को गोली खिलवाना सुनिश्चित करेगा। जो बच्चे 12 नवंबर को गोली खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 नवंबर को मॉप अप राउंड में यह टेबलेट दी जाएगी।
एल्बेंडाजोल टेबलेट के कोई साइड इफेक्ट : करुणा
उप सिविल सर्जन करुणा ढींगड़ा ने बताया कि यह गोली एक से 19 वर्ष तक का कोई भी नागरिक खा सकता है। हालांकि, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे नहीं खाना चाहिए। एल्बेंडाजोल टेबलेट के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। एक से सात साल तक के बच्चों को यह टेबलेट आधी देनी है। जिले में यह एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने का 20वां राउंड है, जो हर छह माह में एक बार आयोजित होता है।