फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of art and culture will be seen in the craft fair

Kurukshetra News: क्राफ्ट और शिल्प मेले में दिखेगी कला और संस्कृति की झलक

Sat, 04 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of art and culture will be seen in the craft fair
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 24 नवंबर से एक दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान क्राफ्ट और शिल्प मेले में विभिन्न प्रदेशों की कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जिसमें देश भर के शिल्पकार अपनी हस्त शिल्पकला के अनोखे रंग से महोत्सव की फिजा को बदलने का काम करेंगे। यहीं नहीं विभिन्न देशों की लोक और सांस्कृतिक कला भी देखने को मिलेगी। 21 दिन के इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आठ दिन चलेंगे और विदेश मंत्रालय की पहल पर 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कॉलर भी पहुंंचेंगे।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तौर पर 22 विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। इसमें चार से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से एक दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमदभगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एक दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ, तीर्थ सम्मेलन व दीपोत्सव का आयोजन
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि 25 नवंबर को विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 नवंबर को शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एक दिसंबर को सुबह नौ बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, केशव पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, छह बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed