फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A 22-year-old B.Tech student from NIT hanged himself to death.

सिरसा के ध्यानार्थ : एनआईटी में बीटेक के 22 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A 22-year-old B.Tech student from NIT hanged himself to death.
कुरुक्षेत्र। मृतक छात्र प्रियांशु। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र ने बुधवार की देर रात करीब 11 बजे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक सिरसा जिले के शेरपुरा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय प्रियांशु है। वह पिछले तीन साल से एनआईटी के छात्रावास नंबर आठ के कमरा नंबर 352 में रहा रहा था।
विज्ञापन

करीब दो माह में यह तीसरा मामला है। 10 दिन पहले भी संस्थान के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। लगातार ऐसी घटनाओं से अन्य छात्र व संस्थान प्रशासन सकते में हैं। एनआईटी प्रशासन ने आनन-फानन में बोर्ड की बैठक बुलाई और छात्रों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। प्रियांशु आठ दिन से अपने दोस्त के कमरे में रह रहा था। क्योंकि उसके कमरे के ठीक ऊपर वाले कमरे 452 में 31 मार्च को नूंह के घासेड़ा गांव के पवन कुमार ने फंदा लगा आत्महत्या की थी। तभी से प्रियांशु सिरसा के ऐलनाबाद किशनपुरा गांव के रहने वाले दोस्त आदित्य के साथ उसके कमरे में सोता था। प्रियांशु बुधवार दोपहर को अपना मिड ट्रम का आखरी पेपर देकर आया था और दोस्तों को बता रहा था कि उसका पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन

देर शाम अचानक वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने के बाद छात्रावास की ओर चला गया। दोस्तों ने उसे वॉलीबाल खेलने जाने के लिए बोला, लेकिन वह अपने दोस्त को कमरे पर जाकर आराम करने का बोल कर वहां से चला गया। रात को खाना खाने के लिए मेस में भी नहीं गया। देर रात जब उसका दोस्त आदित्य उसके कमरे की ओर गया, लेकिन आवाज देने पर जब कमरा नहीं खोला गया तो पीछे से बालकनी में जाकर देखा तो प्रियांशु पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
विभागाध्यक्ष बोले, पढ़ाई में अच्छा था प्रियांशु
सिविल इंजीनियर विभाग के अध्यक्ष एसके पाटिदार का कहना है कि प्रिंयाशु पढ़ाई में अच्छा था और लगातार कक्षाएं भी लगाईं। परीक्षाएं भी पूरी लगन से दी और इस दौरान उसे देख कोई शंका तक नहीं की जा सकती थी कि यह कदम उठा लेगा। अब उसके पीछे रहे कारण पुलिस तलाश करेगी।

बॉक्स
पुलिस ने कब्जे में लिए छात्र के दोनों मोबाइल
सूचना पर एनआईटी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना केयूके प्रभारी विशाल कुमार व थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के दोनों मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम और जांच में अगर कोई संदिग्ध परिस्थिति नजर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बॉक्स
दोस्त अगर तेरे कमरे पर न मिलूं तो मुझे मेरे कमरे में संभाल लेना
बुधवार को चाय पीने के बाद उसने अपने दोस्त आदित्य को कहा था कि वह शाम को उसे संभाल ले। वह या तो उसके कमरे पर मिलेगा अगर न मिले तो तुरंत उसे उसके कमरे में संभाल लेना। दोस्त जब देर रात को संभालने गया तो वह लटका हुआ मिला। आदित्य ने बताया कि प्रियांशु दो अप्रैल को अपने घर गया था और पांच अप्रैल को अपने चाचा व चाची के साथ वापस कुरुक्षेत्र आया था। क्योंकि उसके मिड टर्म पेपर होने थे। वहीं उसे जब यहां आकर पता चला कि उसके ठीक ऊपर वाले कमरे में रहने वाले युवक ने फंदा लगा लिया है तो वह परेशान सा रहने लगा था। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed