{"_id":"5bf852e5bdec22414014d295","slug":"91543000805-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर दुष्यंत चौटाला के हुए डीडी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर दुष्यंत चौटाला के हुए डीडी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से दिया इस्तीफा
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। भाजपा की टिकट पर 2014 में विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयभगवान शर्मा डीडी ने भाजपा और संघ पदाधिकारियों गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अटकलें है कि सांसद दुष्यंत चौटाला के नए राजनीतिक दल में डीडी को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
एक दिसंबर 2018 को कुरुक्षेत्र गीता जन्मस्थली ज्योतिसर से विपक्ष नेता अभय चौटाला के नेतृत्व में इनेलो किसान अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रही है। भाजपा से इस्तीफे के साथ डीडी ने तीन दिसंबर को कुरुक्षेत्र में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में इंसाफ रैली की घोषणा कर दी। डीडी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में यह विराट रैली होगी। प्रेसवार्ता में डीडी ने पार्टी से इस्तीफा देने का कारण पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और उत्तरी हरियाणा की अनदेखी को बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी है। यहां तक की संघ और भाजपा नेताओं ने पिहोवा नगर पालिका का अध्यक्ष पद 30 साल पुराने निष्ठावान भाजपाई रामधारी शर्मा को न देकर पुराने कांग्रेसी नेता को बना दिया। डीडी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार में उच्च पद विराजमान नेता और उसके पुत्र का नाम भी इस मामले में उछल चुका है और इसका ऑडियो भी वायरल हुआ। मगर सरकार ने मामले को दबा दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने उनके साथ धोखा किया। पार्टी ने उन्हें थानेसर से टिकट देने का वादा किया था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें पिहोवा का टिकट दे दिया। इसके बावजूद उन्हें कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में स्पीकर और मंत्री पद पर रहे हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भी भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें हराने की कोशिश की थी, इसके बावजूद उन्हें 40 हजार से ज्यादा वोट मिले। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और हजकां का गठबंधन था और मोदी लहर के बावजूद भाजपा-हजकां गठबंधन को पिहोवा से महज 22 हजार वोट हासिल हुए। डीडी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो चलो चुनाव हार गए थे, लेकिन जो जीते हैं वो भी सरकार के कामकाज से ज्यादा खुश नहीं हैं। यहां तक कि जिन बड़े नेताओं को 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिली और इसके बावजूद उन्होंने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई, उनकी भी पार्टी ने घोर अनदेखी की है। क्या भाजपा के और भी नेता उनके समर्थन में पार्टी छोड़ सकते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कि जो अब विधायक हैं, वेे भी कहीं जा सकते हैं, क्योंकि जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
एक दिसंबर को शुरू होगी इनेलो की किसान अधिकार यात्रा
एक दिसंबर को गीता जन्मस्थली से इनेलो की किसान अधिकार यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में एसवाईएल, दादूपुर-नलवी नहर, बिजली कानून व्यवस्था, बेरोजगारी की समस्या, महंगाई, जीएसटी और नोटबंदी के कारण जो समस्याएं पैदा हुई हैं, उन्हें रखा जाएगा। इस यात्रा का रोडमैप 24 नवंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में तय होगा। इस बैठक में इनेलो राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) और विधायक शामिल होंगे। इसमें निगम के चुनावों पर चर्चा के साथ यात्रा की रणनीति पर भी विचार होगा। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के गढ़ से शुरू हो रही इस यात्रा के जवाब में जयभगवान शर्मा डीडी ने भी बड़ी रैली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इनेलो जिलाध्यक्ष मुल्तानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम सहित 500 ने दिया इस्तीफा
कुरुक्षेत्र। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुर, जिला परिषद के सदस्य बलदेव सिंह मुकीमपुरा, नगर पार्षद सुनीता शर्मा, जसविंद्र सिंह खैहरा, युवा विंग के जिलाध्यक्ष सुनील राणा, अल्पसंख्यक सैल के महासचिव अनवर खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह खैहरा और कुलदीप मुलतानी ने दावा किया कि शुक्रवार को 500 से अधिक कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित रोड़ धर्मशाला में पहुंचे और यहां इन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लिखित रुप से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की।