{"_id":"5bf852e1bdec22418c7a7a51","slug":"91543000801-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को हवा में उड़ा गया फ्रांस में बना एडवेंचर कंपनी का पैरामोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को हवा में उड़ा गया फ्रांस में बना एडवेंचर कंपनी का पैरामोटर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। फ्रांस की एडवेंचर कंपनी के पैरामोटर ने धर्मनगरी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पैरामोटर ने आकाश में 400 फीट ऊपर जाकर ट्रायल उड़ान भरी। लेकिन, न तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, न एयर फोर्स स्टेशन अंबाला के एटीसी से इसकी अनुमति ली गई। हैरानी की बात तो यह कि एयर पैरामोटर ने टेकओवर और लैंडिंग के लिए भी केडीबी की सरकारी भूमि का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके न संबंधित थाना पुलिस को पता चला और न ही जिला प्रशासन या केडीबी को।
बता दें कि इस तरह की गतिविधि के लिए नजदीकी एयर फोर्स स्टेशन या एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अलावा जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। इन नियमों को दरकिनार कर उड़ान भरने वाले पैरामोटर में बतौर पैसेंजर कुरुक्षेत्र के एक निजी स्कूल का टीचर भी मौजूद रहा। इस टीचर ने बताया कि यह उड़ान स्कूल की वीडियोग्राफी और बच्चों को साहसिक गतिविधियां दिखाने के लिए की गई थी। वहीं अमर उजाला ने स्कूल प्रिंसिपल से जानकारी ली तो उन्होंने टीचर की बताई बातों को नकारा। कहा कि वह स्कूल के प्रिंसिपल हैं, उन्होंने स्कूल में 16 साहसिक गतिविधियां कराने के लिए बाकायदा एक आयोजन किया था। लेकिन इसमें पैरामोटर की उड़ान शामिल नहीं थी। जिस एजेंसी का यह पैरामोटर है, उसके सीईओ ने कुछ बच्चों को भी उड़ान में शामिल करने को कहा था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने इनकार कर दिया। जब उनके स्कूल की कोई एक्टिविटी ही नहीं थी तो उनके स्कूल का टीचर ड्यूटी टाइम में पैरामोटर का यात्री कैसे बना ? इसके जवाब में प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल के बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा का जिम्मा स्कूल प्रबंधन का है, वह जांच कराएंगे की स्कूल टीचर ने कैसे एयर पैरामोटर में उड़ान भरी। क्या इस बारे में कोई पुलिस को स्कूल की ओर से शिकायत की गई है, इसके जबाव में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि वह इस संदर्भ में कुरुक्षेत्र के डीसी और संबंधित पुलिस चौकी में लिखित शिकायतें देंगे। पता चला है कि इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने डीसी को ईमेल भेजकर और सुभाष मंडी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर इसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्राप्त कर लिया है। इसकी पुष्टि संबंधित चौकी पुलिस ने की है।
डीसी बोले मामले की कराएंगे जांच होगी कार्रवाई
मामला संज्ञान में आया है। प्रिंसिपल की शिकायत को एसपी को भेजेंगे और इसकी जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराएंगे। यह संवेदनशील मामला है। नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, पुलिस प्रशासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. एसएस फुलिया, जिला उपायुक्त
असीमित ऊंचाई तक हो सकती है उड़ान,यहां 400 फीट रखी -पायलट
फ्रांस की जिस एजेंसी का यह पैरामोटर बताया गया है, उसने एयर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों के लिए गुरुग्राम वासी पायलट सलमान को हायर किया है। सलमान ने बताया कि पैरामोटर असीमित ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। लेकिन कुरुक्षेत्र में इसने सिर्फ 400 फीट तक ही उड़ान भरी। इस रोमांचक उड़ान के समय उनके साथ एक प्राइवेट स्कूल का शिक्षक बतौर पैसेंजर मौजूद रहा।
सीईओ ने माना कि नहीं ली थी अनुमति
भारत में एयर स्पोर्टस जैसी गतिविधियों का आयोजन करने वाली साहसी ग्रुप एजेंसी के संचालक यादविंद्र सिंह ने माना कि उन्होंने कुरुक्षेत्र में उड़ान भरने के लिए किसी से लिखित अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल था, उनकी एजेंसी का मकसद है कि कुरुक्षेत्र विश्व मानचित्र पर दिखे और यहां भी ऐसी गतिविधियां हों, जिससे आकर्षित होकर विदेशी सैलानियों का रुख कुरुक्षेत्र की ओर हो। उन्होंने कहा कि अगर कुरुक्षेत्र में ऐसी गतिविधियां होती हैं तो इससे यकीनन टूरिज्म इंडस्ट्री को लाभ पहुंचेगा।
इसी वर्ष मध्य प्रदेश में क्रैश हो चुका है पैरामोटर
ऐसी गतिविधियों के समय ध्यान रखना होता है कि जिस क्षेत्र में उड़ान भरी जाती है, उस क्षेत्र अधिक से अधिक खाली एरिया हो, ताकि विपरीत हालात में किसी प्रमुख स्थल या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घटना का अंदेशा न रहे। वहीं जिस पैरामोटर ने केडीबी के ग्राउंड से उड़ान भरी थी और जिस क्षेत्र से इसका आवागमन हुआ, वहां दो स्कूल, विश्व प्रसिद्ध संस्था का तिरुपति मंदिर, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर व ब्रह्मसरोवर का पार्किंग जोन शामिल है। इसी वर्ष मध्यप्रदेश में उड़ान भरते समय पैरामोटर क्रैश हो गया था। इस दाहसे में एक युवती सहित दो लोग जख्मी हुए थे।