फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धर्मनगरी कहां है ड्राई एरिया, यहां तो ब्रह्मसरोवर के आसपास भी 10-10 रूपये में खुले रूप से बिकती है शराब

धर्मनगरी कहां है ड्राई एरिया, यहां तो ब्रह्मसरोवर के आसपास भी 10-10 रूपये में खुले रूप से बिकती है शराब

Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी कहां है ड्राई एरिया, यहां तो  ब्रह्मसरोवर के आसपास भी  10-10 रूपये में खुले रूप से बिकती है शराब
फोटो 15, 16
विज्ञापन

धर्मनगरी कहां है ड्राई एरिया, यहां तो ब्रह्मसरोवर के आसपास भी 10-10 रुपये में खुले रूप से बिकती है शराब
- राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने खोली पोल, जवाब नहीं दे पाए अधिकारी
- आबकारी विभाग के अधिकारियों को स्पेशल टीम बनाकर पुलिस के साथ छापेमारी करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी ड्राई एरिया कहां है? यहां तो सबसे पवित्र व आस्था के बड़े केंद्र ब्रह्मसरोवर के आसपास ही 10-10 रुपये में खुले रूप से शराब बिक रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों के हालात का तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह विपक्षी दल का आरोप नहीं, बल्कि राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज द्वारा वास्तविकता की खोली गई पोल है, जिस पर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
राज्यमंत्री सोमवार को पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुन रहे थे। बैठक में गांव झरौली निवासी रिंकू राम की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी क्या कर रहे है। यह उनकी नाकामी है, जिससे ऐसे लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे है। राज्यमंत्री के इस सवाल पर विभाग के अधिकारी सफाई देने लगे तो लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने राज्यमंत्री की बात का समर्थन करते हुए कहा कि अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकल फील्ड में जाएं तो ही पता चलेगा। कुरुक्षेत्र ही नहीं लाडवा, पिहोवा में भी अवैध खुर्दों की भरमार है। राज्यमंत्री ने आबकारी विभाग व एसपी को जिले में खासकर ब्रह्मसरोवर के आसपास अवैध शराब बेचने और अवैध खुर्दों को बंद करने के लिए स्पेशल टीम बनाकर छापेमारी के आदेश दिए। बैठक में विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एसपी सुरेंद्र पाल सिंह, मार्केट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाने वाले कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश
राज्यमंत्री कांबोज ने बैठक में झांसा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के नियमित और कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लगाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। 23 जुलाई 2018 को प्रयोगशाला तकनीशियन, वार्ड अटेंडेंट, एनएचएम व आउटसोर्सिंग के कुछ कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया था, जिसकी जांच सीएमओ सुखबीर सिंह ने की तो वहीं बैठक में इस रिपोर्ट व केंद्र के सहायक नरोत्तम दास की शिकायत पर उक्त आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ का तबादला करने की सीएम से करेंगे सिफारिश
राज्यमंत्री ने पिहोवा सीएचसी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी पाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पिहोवा एसएमओ का तबादला करने की सिफारिश मुख्यमंत्री से की जाएगी। साथ ही राज्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग के तहत लगाए गए कर्मचारियों की सूची ओर ठेकेदार को अगली बैठक में तलब करने के आदेश भी दिए हैं।

पेंशनधारकों से अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारी को किया सस्पेंड
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने ग्राम पंचायत रुंआ की शिकायत पर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के समक्ष तथ्य रखते हुए कहा कि गांव रुंआ में बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन वितरण करने में सारसा समिति के कर्मचारी को अभद्र भाषा का प्रयोग करने का दोषी पाया गया है। इसलिए कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्यमंत्री ने छज्जूपुर निवासी निर्मल सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि बीडीपीओ पिहोवा शीघ्र ही गांव की फिरनी की मरम्मत करवाएंगे। इस कार्य पर 1 लाख 41 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

करंट से सकीन की मौत पर परिजन बोले- झूठ बोल गुमराह कर रहे अधिकारी
गांव जडोला निवासी खजान सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड पिहोवा में कार्यरत सकीन सिंह की करंट लगने से मौत हुई थी, जिसमें बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही रही। अब अधिकारी चार किलोमीटर दूर एक किसान द्वारा रखे जनरेटर के बहाने करंट आने की झूठ बोल रहे हैं। राज्यमंत्री ने दोबारा नई कमेटी से जांच किए जाने के आदेश दिए और अगली मीटिंग में रिपोर्ट दी जाएगी।

पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के एसपी यमुनानगर को निर्देश
राज्यमंत्री ने गांव रावा निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कहा कि पुलिस थाना पिपली में शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई न करने के मामले में तत्कालीन पुलिस कर्मी वर्तमान में यमुनानगर में कार्यरत है, को सस्पेंड करने और विभागीय कार्रवाई करने के लिए एसपी यमुनानगर को निर्देश दिए गए हैं।


अधिकारी बोले, डेरे पर पोल लगा कैसे दें बिजली, मंत्री बोले देनी होगी
कमोदा के पास अमृतसरिया डेरा बाजीगर के लोगों ने बिजली न मिलने की शिकायत दी। इस पर बिजली अधिकारी बोले की डेरे पर पोल लगा कैसे बिजली दी जा सकती है, यह नियमानुसार नहीं है। इस पर राज्यमंत्री कहा कि पोल लगा बिजली देनी ही होगी, अगली शिकायतें आएंगी तो देख ली जाएंगी। बिजली सुविधा देने की सरकार की नीति है। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed