फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्वयं सेवकों ने मजदूरों को करवाया अधिकारों से अवगत

स्वयं सेवकों ने मजदूरों को करवाया अधिकारों से अवगत

Sun, 10 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सेवकों ने मजदूरों को  करवाया अधिकारों से अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अजराना के ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा वहां पर रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। संस्था के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि अशिक्षिता के कारण ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर अपने अधिकारों के बारे में अनभिज्ञ हैं। इन भट्ठों के मालिकों को भी इनकी इस कमजोरी का फायदा नहीं उठाना चाहिए तथा इनके परिवारों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना चाहिए। संस्था के उपाध्यक्ष दिलावर सगवाल ने बताया कि संस्था का विचार है कि हर चीज पर सभी का बराबर का अधिकार है। इस विचार को धरातल पर उतारने के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। कार्यक्रम में सतबीर सिंह, विकास शर्मा, राजीव मोदगिल आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed