{"_id":"6a99dcbbf5864e764106501a","slug":"two-accused-arrested-in-police-encounter-case-encounter-with-cia-team-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160584-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस मुठभेड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम के साथ हुई थी मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस मुठभेड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम के साथ हुई थी मुठभेड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने पुलिस मुठभेड़ मामले के आरोपी कमल व साहिल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल के खिलाफ विभिन्न जिलों में 8 मामले दर्ज हैं वहीं आरोपी साहिल के खिलाफ जिला सोनीपत में 4 मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम द्वारा सेक्टर-7 अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के घर में घुसकर उसकी पत्नी और अधिवक्ता को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लूट मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर कमल को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
18 अगस्त को शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम रिमांड अवधि के दौरान आरोपी कमल व साहिल को लेकर असलहा बरामद करने के लिए एनएच-44 फ्लावर सिटी के पास खाली जगह पर पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने वारदात के बाद असलहा व कपड़े छिपाए थे। पुलिस टीम जब आरोपियों से असलहा बरामद कर रही थी उसी समय आरोपियों ने उसी असलहा से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलाई जो गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी थी। मौके से आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल व कपडे़ बरामद किए गए थे। घायल आरोपियों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बुधवार को अपराध अन्वेषण शाखा-एक टीम ने आरोपी कमल व साहिल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया है।